श्री संतोष कुमार नेमा
श्री संतोष कुमार नेमा स्नातकोत्तर शिक्षक कंप्युटर विज्ञान ने वर्ष 2024-25 की कक्षा बारहवीं इन्फॉर्मैटिक्स प्रैक्टिसेस विषय में 100% परिणाम प्रदत्त कर उच्च गुणवत्ता प्रदर्शन सूचकांक 85 प्राप्त किया एवं सम्भागीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कक्षा 12वीं के कंप्युटर विज्ञान विषय में 100% परिणाम के साथ 72.92 उच्च गुणवत्ता प्रदर्शन सूचकांक प्राप्त किया। इसके लिए उन्हे केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।