शैक्षणिक श्रति पूर्ति कार्यक्रम (सीएएलपी)
शैक्षणिक क्षति प्रतिपूर्ति कार्यक्रम (CALP) एक सुव्यवस्थित शैक्षणिक पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की उन शैक्षणिक हानियों की पूर्ति करना है, जो उनके द्वारा क्षेत्रीय/राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं, स्काउट्स एवं गाइड्स, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन की अन्य शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता के कारण उत्पन्न होती हैं।
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 3, सागर में इस कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। इसके अंतर्गत अनुपस्थित अवधि में छूटे हुए पाठ्यांशों की पहचान कर प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यकतानुसार कैच-अप योजना तैयार की जाती है। विषय शिक्षकों द्वारा उपचारात्मक कक्षाएँ (Remedial Classes), शंका समाधान सत्र, पुनरावृत्ति कक्षाएँ तथा आवश्यक अध्ययन सामग्री, कार्यपत्रक (Worksheets) एवं कक्षा-नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का सतत मूल्यांकन एवं नियमित प्रतिपुष्टि (Feedback) के माध्यम से अनुश्रवण किया जाता है, जिससे वे छूटे हुए पाठ्यक्रम की प्रभावी पूर्ति कर अपेक्षित अधिगम परिणाम प्राप्त कर सकें तथा उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
यह कार्यक्रम विद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के बीच संतुलन स्थापित किया जाता है।